Uttarakhand Forest Guard: 160 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने नहीं ली तैनाती, अब वेटिंग लिस्ट कैंडिडेट को मिलेगा मौका

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है जिन अभ्यर्थियों ने फॉरेस्ट गार्ड की परीक्षा में क्वालीफाई किया था और वे वेटिंग लिस्ट में हैं तो अब जल्द ही मेरिट के अनुसार उन्हें ज्वाइनिंग दी जाएगी।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Forest Guard: Waiting List Candidates Will Get A Chance in Uttarakhand Forest Guard
Image: Waiting List Candidates Will Get A Chance in Uttarakhand Forest Guard

देहरादून: लोक सेवा आयोग की तरफ से वर्ष 2022 में प्रदेश को 892 नए फॉरेस्ट गार्ड मिले लेकिन इनमें से चयनित होने वाले 160 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने तैनाती नहीं ली, ऐसे में अब वन विभाग लोक सेवा आयोग से प्रतीक्षा सूची में रहने वाले अभ्यर्थियों को तैनाती देने जा रहा है।

Waiting List Candidates Will Get A Chance in Uttarakhand Forest Guard

लोक सेवा आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती परीक्षा आयोजित की थी जिसमें 892 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया था। लेकिन लम्बे समय के बाद भी 160 से ज्यादा फॉरेस्ट गार्ड ने अपने पदों पर तैनाती नहीं ली है। सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा विभागीय कार्यक्रम में नए फॉरेस्ट गार्ड को नियुक्ति पत्र भी सौंप गए थे लेकिन बड़ी संख्या में हुई भर्ती परीक्षा में चयनित फॉरेस्ट गार्ड ने ज्वाइनिंग नहीं ली। ऐसे में रिक्त पदों को विभाग द्वारा नहीं भरा जा सका। चयनित 160 अभ्यर्थियों को विभाग की तरफ से कई बार सूचित किया जा चुका है, साथ ही वन आरक्षी के पद के लिए इन्हें समय भी दिया गया इसके बावजूद भी इन्होने तैनाती नहीं ली।

लोक सेवा आयोग की प्रतीक्षा सूची से होगा चयन

ऐसे में वन विभाग ने निर्णय लिया है कि वे लोक सेवा आयोग की प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों को रिक्त पदों में तैनाती देने की प्रक्रिया शुरू करेंगे, इसके तहत लोक सेवा आयोग को वन आरक्षी पद पर तैनाती न लेने वालों की सूची भेजी जाएगी और फिर प्रतीक्षा सूची में रहने वाले अभ्यर्थियों को तैनाती देने का काम किया जाएगा। माना जा रहा है कि चयनित अभ्यर्थियों का अन्य परीक्षाओं में चयन हुआ है जिस कारण उन्होंने दूसरे विभाग में तैनाती ले ली है। फिलहाल जल्द ही विभाग द्वारा वन आरक्षी के खाली पदों को भरने के प्रयास किया जाएगा आयोग के माध्यम से प्रतीक्षा सूची वाले अभ्यर्थियों को तैनाती दी जाएगी।