देश की प्रतिष्ठित कंपनी टाटा अब उत्तराखंड में अपनी बेहद महत्वपूर्ण यूनिट लगाने जा रहा है इसके लिए उन्होंने रुद्रपुर का चयन किया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Tata Group Manufacturing Unit Will Soon Open in Uttarakhand
उधमसिंह नगर: टाटा समूह अपने अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट यहाँ स्थापित करने वाला है जिसके अंतर्गत सेमीकंडक्टर चिप के सब कॉम्पोनेंट तैयार किए जाएंगे, इसकी दुनियाभर में बेहद ज्यादा डिमांड है क्यूंकि इसे इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर लो रीढ़ की हड्डी माना जाता है और ये सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में प्रयोग होता है।
Tata Group's Manufacturing Unit Will Soon Open in Uttarakhand
प्रदेश में चल रही उच्चतम स्तर की बेरोजगारी के लिए प्रदेश सरकार इन्वेस्टर्स समिट के जरिए राज्य में उद्योग क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करती है। उत्तराखंड में टाटा समूह अपनी इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्थापित करने जा रहा है, लम्बे समय से सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम समेत उद्योग से जुड़े अधिकारी इसके लिए प्रयास कर रहे हैं और अब टाटा समूह द्वारा इसे मंजूरी भी मिल गई है। साथ ही टाटा समूह ने इसके लिए रुद्रपुर खुर्पिया फॉर्म का चयन भी कर लिया है, यहाँ पर करीब 350 एकड़ में टाटा ग्रुप का मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थित होगी।
कई दौर की बातचीत हुई सफल
उत्तराखंड शासन के अधिकारी टाटा इलेक्ट्रॉनिक के सीईओ के साथ कई दौर की बातचीत कर चुके हैं। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि इसकी जिमेदारी संभाल रही मीनाक्षी सुंदरम टाटा इलेक्ट्रॉनिक समूह के साथ संपर्क में है और कोशिश की जा रही है कि टाटा समूह की ये बड़ी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट जल्द से जल्द उत्तराखंड में स्थापित हो। पूरे विश्व में सेमीकंडक्टर चिप की भारी डिमांड है, अभी वर्तमान में ताइवान इस क्षेत्र में लीड कर रहा है। अब भारत भी ताइवान के साथ मिलकर सेमीकंडक्टर चिप के निर्माण के लिए कदम आगे बढ़ा रहा है, टाटा गुजरात में एक बड़ी यूनिट स्थापित कर रहा है और इसके सब कंपोनेंट के लिए देश के अलग-अलग राज्यों मैं यूनिट स्थापित करने की तैयारी की जा रही है, टाटा ने असम के बाद उत्तराखंड में भी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने का फैसला लिया है। इसमें एक तरफ युवाओं का कौशल विकास हो सकेगा, साथ ही प्रदेश में बड़ी संख्या में यूनिट के माध्यम से रोजगार भी दिया जाएगा।