Uttarakhand: BJP कार्यकर्ता 7 साल तक करता रहा मामी से दुष्कर्म, पार्षद चुनाव की कर रहा है तैयारी

प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता के शर्मनाक करतूत सामने आई है, उसने अपनी मुंहबोली मामी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करके कई बार दुष्कर्म को अंजाम दिया।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
BJP Worker Accused: BJP Worker Accused of Rape in Uttarakhand
Image: BJP Worker Accused of Rape in Uttarakhand

रुद्रपुर: पार्षद के चुनाव की तैयारी कर रहा भाजपा कार्यकर्त्ता एक महिला को लगातार सात साल से ब्लैकमेल करके उसे अलग-अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म करता रहा और इस बारे में किसी को बताने पर बच्चों को जान से मरने की धमकी देता था। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है।

BJP Worker Accused of Rape in Uttarakhand

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसका पति मिस्त्री का कार्य करता है और वह सिडकुल की एक कम्पनी में काम करती है। यहाँ ठाकुरनगर में रहने वाला सुरेश विश्वास उसके पति को मामा और उसे मामी कहता है और उसका उनके घर आना-जाना था, एक दिन सुरेश ने उसका नहाते हुए वीडियो बना लिया और वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सात साल से उसे कई जगह लेजाकर दुष्कर्म करता रहा। वह उसके पति और दो बच्चों को मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था तथा उसने मासिक धर्म के दौरान भी दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म मामले में 2020 में जा चुका है जेल

पीड़ित महिला ने आरोपी सुरेश का नंबर भी ब्लॉक कर दिया था लेकिन वह अलग-अलग नंबरों से उसके पति के नंबर पर फोन करके मिलने का दबाव बनाता था, पिछले महीने महिला दवाई लेने जा रही थी इस दौरान सुरेश आया और उसे जबरन ऑटो में बिठाकर मारपीट करने लगा और उसने वीडियो बनाकर बदनाम करने के लिए कई लोगों को भेज दी। जब परिवार तक वीडियो पहुंची तो महिला ने पति को सब सच बता दिया और कहा कि वह खुद को अधिवक्ता और भाजपा का नेता बताता है। सुरेश ने उसकी ज़िन्दगी बर्बाद कर दी है वह आए दिन धमकी देकर जबरदस्ती उससे दुष्कर्म करता है। वही एसएचओ भारत सिंह ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि सुरेश वर्ष 2020 में दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ दुष्कर्म सही अन्य धाराओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैए और तलाश जारी है जल्द ही पुलिस उसे पकड़ लेगी।