केदारनाथ धाम में करीब आठ हेली कंपनियां अपनी सेवाएं दे रही है, इनमें से कुछ बीते दिन अपना सामान समेटकर वापस दिल्ली लौट गई हैं।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: 6 Heli Companies Returned From Kedarnath
रुद्रप्रयाग: मानसून को देखते हुए 6 हेली कंपनियों ने अपनी सेवाएं की बंद कर दी है, अब केदारनाथ धाम के दर्शन करने के लिए सिर्फ 2 हेली कंपनियां उड़ान भरेंगी। वर्षाकाल के दौरान केदारघाटी में उड़ान भरना मुश्किल हो जाता है और यात्रियों की संख्या भी कम रहती है।
6 Heli Companies Returned From Kedarnath
उत्तराखंड में इस समय चारधाम यात्रा के चलते भारी संख्या में भीड़ उमड़कर आ रही है और इस साल बीते वर्षों की तुलना में कई अधिक श्रद्धालु पहुँच रहे हैं तथा इस बार कई नए रिकॉर्ड भी बने हैं। लेकिन प्रदेश में अब बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका और कुछ दिनों में मानसून की बारिश भी होने लगेगी इसके चलते तीर्थयात्रियों की संख्या में भी कमी आती है और वर्षाकाल के दौरान उड़ान भरना जोखिम भरा होता है, इसलिए शुक्रवार को केदारनाथ धाम में सेवा दे रही 6 कंपनियां पवन हंस, आर्यन, पवन हंस, ग्लोबल वेक्ट्रा, केस्टल, थुम्बी, ऐरो हेली ने वर्षाकाल के लिए अपनी सेवाएं बंद कर दी है। इन्होने शुक्रवार 12 बजे तक ही अपनी अंतिम सेवा दी और इसके बाद अपना सामन समेटकर वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
56,110 तीर्थयात्री कर चुके हैं हेली से दर्शन
आमतौर पर देखा जाए तो चारधाम यात्रा दो चरणों में होती है, पहला चरण यात्रा शुरू होने से जून के अंत तक चलता है और दूसरा चरण वर्षा ऋतु के बाद सितंबर के पहले या दूसरे सप्ताह से कपाट बंद होने तक चलता है। इस वर्ष प्रथम चरण में 56,110 श्रद्धालुओं ने हेलीकाप्टर से बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। 6 हेली कंपनियों के लौट जाने के बाद अब वर्षाकाल में सिर्फ 2 कंपनियां ट्रांसभारत और हिमालय हेली ही सेवाएं देंगी। हेलीकॉप्टर के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि अभी तक केदारनाथ के लिए 10,027 उड़ाने संचालित की गई हैं, कपाट खुलने से प्रतिदिन लगभग 1500 तीर्थयात्री हेली सेवा से धाम के दर्शन करने पहुँच रहे हैं।