Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: किच्छा में चीनी मिल के निकट एक कॉलोनी में पति ने अपनी बहन के घर पर रखे धारदार हथियार से पत्नी को लहूलुहान कर मार डाला, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना यूएसनगर के किच्छा की है जहाँ पर अशोक कुमार पुत्र कन्हई लाल की नौ साल पहले पूनम निवासी महतोष गदरपुर से शादी हुई थी। वह ग्राम आजाद नगर में किराए के मकान में रहकर ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था और इनके दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने बताया कि वह कुछ वर्षों से अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करने लगा था, जिसे लेकर पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। अशोक की बहन धनवती चीनी मिल के निकट बनी एक कॉलोनी में अपने पति तेजपाल व बच्चों के साथ रहती है और धनवती ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें दोनों भैया-भाभी के बीच लड़ाई की खबर मिली तो वो उन्हें अपने घर ले आए।
बीते शनिवार को धनवती एक घर में झाड़ू पोंछा करने गई थी और जब वो वापस लौटी तो उसने देखा कि अशोक बाहर बैठा था और भाभी अंदर लहूलुहान अवस्था में पड़ी थी, भाभी को मृत देख उसके होश उड़ गए और वो तुरंत फार्म के मालिक को बताने गई और फिर फार्म के मालिक मौके पर पहुंचकर 112 को घटना की सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और मौके से हंसिया बरामद की गई जिससे आरोपी ने गर्दन पर वार किया था। मृतक की माँ को सूचना मिलते ही वो रोते बिलखते वहां पहुंचे और बताया कि वह एक महीने से पूनम मायके में थी, चार दिन पहले ही अशोक बच्चों के स्कूल खुलने की बात कहकर ले गया जबकि पूनम जाना नहीं चाहती थी।