Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हरिद्वार: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत उपचुनाव में चुनाव प्रचार करने मंगलौर पहुंचे, वे यहाँ पर सब्जियां बेचने और टिक्की तलते नज़र आए और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन के लिए वोट मांगे।
उत्तराखंड में 12 जुलाई को दो विधानसभाओं में उपचुनाव होने हैं, इसके लिए सभी पार्टियों के प्रमुख नेता चुनाव प्रचार करते नज़र आ रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को मंगलौर की सड़कों में कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन के पक्ष में एक अनोखे अंदाज में चुनाव-प्रचार करते देखा गया। हरीश रावत ने मंगलौर के बाजार में पहुंच कर टिक्की चाट बेचने वालों की दुकान पर टिक्की तली और फिर उन्होंने इसके बाद सब्जी वाले की ठेली पर खड़े होकर लोकी, टमाटर, कद्दू व अन्य सब्जी भी बेची और इस दौरान वे टिक्की का स्वाद लेते नज़र आए। उनका सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
उन्होंने कहा कि ये सभी लोग उनके दोस्त हैं और दोस्ती और भी गहरी होनी चाहिए और वह गरीबों के साथी थे और रहेंगे इसलिए आज वह इन लोगों के बीच में हैं। उन्होंने मंगलौर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन के लिए हर दुकान पर जाकर वोट की अपील की है और विश्वास जताया कि इस बार काजी निजामुद्दीन भारी मतों से जीतेंगे। अब देखना होगा की यह तरीका मंगलौर की सीट पर कांग्रेस की नैया पार लगाता है या नहीं।