Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: मेल्टा गाँव की शिवानी भंडारी इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुईं हैं, उनकी इस उपलब्धि से पूरे गाँव में ख़ुशी का माहौल है और सभी लोग उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
शिवानी की लेफ्टिनेंट बनने की सफलता से सभी को अत्यंत खुशी है। यह सिद्ध करता है कि यदि मेहनत और दृढ़ संकल्प हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। शिवानी ने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि उनके मित्रों और शिक्षकों को भी गर्वित किया है।
बांस क्षेत्र के ग्राम पंचायत सनघर के ग्राम मेल्टा की मूल निवासी शिवानी भंडारी पुत्री शमशेर सिंह भंडारी ने वर्ष 2022 में सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल काॅलेज हल्द्वानी से बीएससी नर्सिंग में गोल्ड मेडल हासिल किया है और फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया था, वे इन दिनों खटीमा में रहती हैं। शिवानी ने उत्तराखंड चिकित्सा विभाग में स्वास्थ्य पर्यवेक्षिका (हेल्थ सुपरवाइसर) के पद पर कार्य करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है उनका परिवार वर्तमान में खटीमा के भूड़ा किसनी में रहता है और शिवानी ने अपनी सफलता का अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।