Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
रुद्रपुर: किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने इस मामले में डीजीपी से शिकायत की है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। इंस्पेक्टर रुद्रपुर के एक थाने में तैनात है। इस मामले पर डीजीपी ने भी जाँच के आदेश दे दिए हैं।
इस तरह के मामले सामने आने के बाद जनता की सुरक्षा के लिए हर परिस्थितियों में खड़ी पुलिस से लोगों को भय होने लगता है। मामला रुद्रपुर का है जहाँ एक थाने के थाना प्रभारी पर प्यार का बुखार इस कदर चढ़ गया कि वह महिला से फ़ोन पर अनैतिक बात करने लगा। इस पूरे मामले को संज्ञान में लेने के बाद किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने महिला संग इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह डांगी की अश्लील ऑडियो का भंडाफोड़ किया है, उन्होंने इंस्पेक्टर का महिला से बातचीत का अपत्तिजनक ऑडियो सार्वजनिक किया है और डीजीपी से आरोपी इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
यहाँ कुछ समय पूर्व दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था और बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर ने पेंसे लेकर एक पक्ष के पिता और बहन को जेल भेज दिया था। इस मामले में पीड़िता केस दर्ज कराने की पैरवी कर रही थी और महिला इस केस के मामले में इंस्पेक्टर के संपर्क में थी। इस दौरान आरोपी इंस्पेक्टर महिला से अश्लील बातें करने लगा और कभी कहीं आने को कहता तो कभी घुमाने की बात करता, लेकिन महिला ने इन सब बातों को नकार दिया। एसएसपी ने इस कथित ऑडियो के मामले में कहा है कि इसकी जांच तत्काल महिला सीओ को सौंपी गई है और इसपर निष्पक्ष कार्रवाई होगी।