Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: यहाँ कॉलेज कर रही एक छात्रा के साथ उसी जनपद के युवक ने दोस्ती करके कई महीनों तक शारीरिक संबंध बनाए और जब शादी की बात आई तो मुकरने लगा। युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पढाई का केंद्र माने जाने वाले देहरादून में हर साल पहाड़ों से हजारों छात्र-छात्राएं आते हैं। इनमें से कुछ अच्छी मेहनत और लगन से पढ़ाई करके अपना मुकाम हांसिल कर लेते हैं लेकिन कुछ गलत चीजों की और आकर्षित होकर अपने माता-पिता का नाम भी बदनाम कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला देहरादून से आया है यहाँ पर जनपद उत्तरकाशी की एक छात्र कॉलेज करने देहरादून आई और उसकी दोस्ती अपने ही जनपद के युवक से हो गई। आरोपी छात्र ने शादी का झांसा देकर युवती से कई महीनों तक सम्बन्ध बनाए और बाद में मुकरने लगा। पीड़िता ने जब आरोपी के पिता से इस बारे में बात की तो पिता ने भी युवती को भला-बुरा कहकर शादी करने से मना कर दिया।
कोर्ट के आदेश के बाद प्रेमनगर थाने में इस मामले को लेकर पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसपर एसओ प्रेमनगर ने बताया कि उत्तरकाशी जनपद की एक युवती ने वर्ष 2018 से 2021 तक देहरादून के एक सरकारी कॉलेज में अपनी पढाई पूरी की। इस दौरान उसकी मुलाक़ात अभिषेक चुनार पुत्र ओम प्रकाश चुनार निवासी देऊदूंग, पुरोला, उत्तरकाशी से हुई। युवती ने बताया कि एक दिन युवक ने उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा और जिसपर युवती ने भी हामी भर दी। इसके बाद युवक अक्सर युवती से सम्बन्ध बनाने लगा। इस दौरान युवती गर्भवती भी हुई लेकिन युवक ने उसे गर्भपात की दवाईयां खिलाकर इसे रोक दिया, पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।