Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
उत्तरकाशी: यहाँ एक उम्रदराज रिश्ते में दादा कहे जाने वाले बुजुर्ग ने इंसानियत और रिश्तों को शर्मशार कर दिया है। बच्ची जिसे दादा समझती रही वह दरिंगा हैवान निकला और मासूम के साथ घिनौना काम कर दिया, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जनपद उत्तरकाशी से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जिसमें 68 साल के रिश्ते में दादा लगने वाले बुजुर्ग ने छह वर्षीय पोती को हवस का शिकार बनाया। बीते गुरुवार को बच्ची की परिजन किसी काम से घर के बाहर गए हुए थे इस दौरान आरोपी बुजुर्ग उनके घर पहुंचा और मौके का फायदा उठाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब कुछ देर बाद परिजन लौटे तो आरोपी वहां से भाग निकला। बच्ची को रोते हुए और उसकी हालत गंभीर देखकर परिवार के सदस्य उसे तुरंत हिमाचल के रोहडू स्थित अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसके साथ हुए दुष्कर्म की पुष्टि की। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से आराकोट पुलिस चौकी को तुरंत इसकी सूचना दी गई।
बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस तरह की घटनाएँ समाज में व्याप्त नैतिकता और मानवता के पतन का स्पष्ट उदाहरण हैं। ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जागरूकता की आवश्यकता है।