Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: पुलभट्टा थाने में तैनात दरोगा सुरेश पसबोला आज सुबह थाना परिसर में स्थित दीवार में कपड़े सुखाने के लिए डाल रहे थे इसी दौरान वे करंट की चपेट में आ गए और उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई।
प्रदेश के पुलिस विभाग के लिए एक बेहद ही दुःख की खबर है, कुमाऊँ मंडल के जनपद ऊधम सिंह नगर के पुलभट्टा थाने में तैनात दरोगा सुरेश पसबोला की आज सुबह करंट लगने से मौत हो गई, वे थाने के ही परिसर की दिवार पर अपने कपड़े सुखाने के लिए डाल रहे थे, इस दौरान यहाँ पर सोलर लाइट का पोल भी था जिसमें फैले करंट की चपेट में वो आ गए और उनकी मौत हो गई।
दरोगा सुरेश पसबोला मूलरूप से पौड़ी जिले के गांव नैणी थाना पट्टी लंगूर के रहने वाले थे। उनके निधन की खबर सुनकर पूरे प्रदेश के पुलिस महकमे में शोक की लहार दौड़ पड़ी है। डीजीपी अभिनव कुमार और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने स्व. सुरेश पसबोला के आकस्मिक निधन पर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट की हैं।