Uttarakhand: तीन युवकों ने किशोरी को किडनैप कर किया गैंगरेप, स्थानीय कर रहे हैं फांसी की मांग

देवभूमि में लगातार रेप की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। हाल के वर्षों में इस समस्या ने गंभीर रूप धारण कर लिया है, जिससे समाज में चिंता और भय का माहौल बन गया है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Gang Rape of a Teenager: Three Youths Kidnapped And Gang-Raped A Teenage Girl in Champawat
Image: Three Youths Kidnapped And Gang-Raped A Teenage Girl in Champawat

चम्पावत: यहाँ तीन हैवानों ने एक नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया है, पहले किशोरी का अपहरण किया फिर उसके साथ बारी-बारी से घिनोना काम किया। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अभी भी फरार है।

Three Youths Kidnapped And Gang-Raped A Teenage Girl in Champawat

प्रदेश में बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले वाकई में चिंता का विषय है, एक बार फिर से देवभूमि शर्मशार हो गई है। मामला चम्पावत जिले का है जहाँ पर तीन युवकों ने जघन्य वारदात की घटना को अंजाम दिया है। इन तीनों ने मिलकर गाँव की एक नाबालिग को पहले किडनैप किया और फिर उसके बाद सामूहिक रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी भैया-भैया कहकर छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन दरिंदों ने उसकी एक न सुनी और उसे प्रताड़ित करते रहे। जब किशोरी घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना सुनाई, तो उनके होश उड़ गए।

स्थानीय लोगों ने की फांसी की मांग

परिजनों ने चंपावत कोतवाली पहुंचकर इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। चंपावत पुलिस ने आरोपी रवीश भट्ट, संजय भट्ट और योगेश पाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137, 127, 142, 70, 74 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जबकि तीसरा आरोपी योगेश पाल फरार चल रहा है पुलिस लगातार उसकी तलाश के लिए दबिश दे रही है। इस क्रूर और घृणित घटना के बाद लोगों में आक्रोश और नाराजगी की भावना तेज हो गई है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की है।