पूरे प्रदेश में भारी बारिश को दौर जारी है, अत्यंत बारिश का अलर्ट देखते हुए चार धाम यात्रा रविवार यानी आज के लिए स्थगित कर दी गई है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Forecast 07 July 2024
देहरादून: अग्रिम आदेश आने तक चारधाम यात्रा को रोक दिया गया है, प्रदेश में आठ जुलाई तक बारिश का दौर इसी तरह बना रहेगा। नौ जिलों में आज बहुत भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी है। तीर्थ यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने वर्तमान स्थान पर ही सुरक्षित रूप से रुकें और मौसम साफ होने का इंतजार करें।
Uttarakhand Weather Forecast 07 July 2024
उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी है, नदी-नाले उफान मारने लगे हैं। पहाड़ों में लैंडस्लाइड से सड़कें खतरनाक हो गई है। बीते दिन कुछ यात्रियों की पहाड़ी से बोल्डर गिरने से मृत्यु भी हुई है। भारी बारिश के चलते प्रदेश के कई राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हैं, इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए राज्य सरकार ने एक दिन के लिए चारधाम यात्रा रोक दी है, रविवार शाम की बैठक में अगले दिन की यात्रा के बारे में निर्णय लिया जाएगा। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है और यात्रियों से अपील की गई है, जो जहाँ पर हैं वहीं रहे।
आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट
भारी बारिश के चलते प्रदेश में जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है। नदियां खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी हैं। मौसम केंद्र देरादून ने आज के लिए प्रदेश के नौ जिलों पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा और ऊधम सिंह नगर में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है तथा देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और उत्तरकाशी में भी कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। इसको ध्यान में रखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
बीते दिन के तापमान की स्थिति
शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 26.04 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 24.05 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.06 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 15.04 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.40 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 23.30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.06 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।