Uttarakhand Weather Update: आज भी तेज बारिश की चेतावनी, सुचारु हुई चारधाम यात्रा

प्रदेश में इस समय बारिश का विकराल रूप देखने को मिल रहा है, लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलों बढ़ा दी है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 08 July 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 08 July 2024

देहरादून: भीषण बारिश प्रदेश में अभी अपना कहर बरपा रही है, कई जिलों में लगातार बारिश के चलते कई सड़कें बंद हैं। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों में भारी बारिश के चलते मैदानों में नदियाँ उफान पर हैं। बीते दिन कई श्रद्धालु और पर्यटक घंटों बैठकर हाईवे खुलने का इंतज़ार करते रहे।

Uttarakhand Weather Forecast 08 July 2024

बारिश ने लोगों की मुसीबतों को बढ़ा दिया है, भूस्खलन के चलते प्रदेश के 100 से अधिक सड़कें बंद हैं। अभी तक कुल 244 राजमार्ग बंद थे हालंकि इनमें से 146 सड़कों को खोला जा चुका है जबकि 98 अभी भी बंद हैं। जिससे श्रद्धालु और आमजन इनके खुलने का इंतज़ार कर रहे हैं। बंद हो चुके मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी लगातार काम कर रही है। चारधाम यात्रा रविवार को बंद रही लेकिन आज पुनः सुचारु रूप से इसे खोल दिया गया है अब श्रद्धालु दर्शन कर लिए जा सकते हैं लेकिन उन्हें अभी भी सावधानी बरतने की जरुरत है।

आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट

प्रदेश में एक सप्ताह से बारिश का क्रम लगातार जारी है, हालांकि रविवार से गढ़वाल में बारिश की गति थमने से लोगों को राहत मिली है। लेकिन मौसम विभाग ने आज के लिए देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, टिहरी, अल्मोड़ा और चंपावत जिले में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 24.01 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.03 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 24.28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.60 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 14.02 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.05 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 23.50 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.08 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।