Uttarakhand Weather Update: आज प्रदेश के सात जिलों में जमकर होगी बारिश, इन दो जिलों के स्कूल बंद

उत्तराखंड में 34 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है, जुलाई के प्रथम सप्ताह में सामान्य से तीन गुना अधिक बारिश हुई है, आईएमडी ने सूचित किया है कि मॉनूसन सीजन में अभी और आसमानी आफत बरसेगी।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 09 July 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 09 July 2024

देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज प्रदेश के सात जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ कई दौर की भारी बारिश हो सकती है। मंगलवार को तेज बारिश होने की संभावना के चलते मंगलवार को नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में आंगनबाड़ी और 12वीं कक्षा तक के स्कूलों के छुट्टी घोषित कर दी गई है।

Uttarakhand Weather Forecast 09 July 2024

भारी बारिश के चलते उत्तराखंड में लगभग 300 सड़कों पर यातायात बंद है। नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और बरसाती नाले भी बाढ़ की स्थिति में हैं, पहाड़ी क्षेत्रों में मौजूदा स्थिति गंभीर है। खराब मौसम और भूस्खलन का असर चारधाम यात्रा पर भी पड़ा है। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बड़ी कमी देखी गई है। तीर्थयात्रियों से आग्रह किया जा रहा है कि वे केवल आवश्यकता पड़ने पर ही चारधाम यात्रा पर जाएं, क्योंकि जगह-जगह भूस्खलन के कारण सड़कों पर अवरोध पैदा हो रहा है।

आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट

कुमाऊं के कुछ हिस्सों में केवल 24 घंटे के भीतर ही 200 से 400 मिमी तक बारिश हुई है, जो जुलाई के किसी एक दिन के लिए अब तक का सबसे ऊँचा रिकॉर्ड है। मौसम विभाग ने आज के लिए टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, चमोली, देहरादून, उत्तरकाशी, और उधम सिंह नगर के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे संवेदनशील इलाकों में ना जाएं। क्योंकि जगह-जगह भूस्खलन जोन सक्रिय हो गए हैं जिसकी वजह से सड़के बाधित हो रही हैं।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 24.28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 23.08 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.40 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 15.07 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.10 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 23.40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.09 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।