Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: यहाँ एक 35 साल के व्यक्ति ने अपनी 19 साल की छोटी बहन के साथ घिनौने कृत्य को अंजाम दिया है। इस मामले से पर्दा तब उठा जब पीड़िता चार माह की गर्भवती हो गई थी और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को कुछ हैवान अपने घिनौने कृत्यों से कलंकित कर रहे हैं। मामला पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर का है जहाँ पर पीड़िता के बीमार होने के चलते परिजन उसे दिखाने के लिए चंडीगढ़ ले गए, यहाँ पर डॉक्टरों ने जब उन्हें बताया कि युवती चार माह की गर्भवती है तो परिजनों के होश उड़ गए। जब पीड़िता से इसके बारे में पुछा गया तो उसने बताया कि आरोपी कोई और बल्कि उसके ताऊ का बेटा है, उसी ने यह घिनोना काम किया है जिस कारण से वह गर्भवती हुई है, डर की वजह से उसने किसी को इसके बारे में नहीं बताया।
परिजनों ने फिर 24 अप्रैल को आरोपी के खिलाफ चंडीगढ़ में ही जीरो एफआईआर दर्ज की और फिर मामले को पौड़ी ट्रांसफर किया गया। वैसे यह मामला राजस्व का है लेकिन इसकी गंभीरता को देखते हुए इसे रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपी 35 वर्षीय पीड़िता का चचेरा भाई है और उसे हरियाणा के पंचकुला से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने गाँव में रहकर ही पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और फिर फरार हो गया था।