Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: यहाँ एक सेना से सेवानिवृत फौजी ने शेयर बाजार में 50 लाख रुपए लगाए, उनकी पत्नी के मुताबिक जो अब डूब चुके हैं। पूर्व फौजी की पत्नी ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसका पति पैंसे डूबने का बदला उसके साथ घरेलू हिंसा व मानसिक उत्पीड़न करके ले रहा है।
जनपद पिथौरागढ़ की एक महिला ने पुलिस को जानकारी देते हुए खुलासा किया हे कि उनके पति ने शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में 50 लाख रुपए लगाए थे जो कि अब डूब चुके हैं। महिला ने पुलिस में अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया है कि धन डूबने के बाद फौजी उससे उत्पीड़न करके बदला ले रहा है। महिला ने बताया कि उनके पति सितंबर 2022 में सेना से सेवानिवृत होकर आए थे और वर्तमान में वे हल्द्वानी में किराये पर रहते हैं।
रिटायर आने के बाद उन्होंने पैंसे शेयर बाजार में लगाए जो महिला के मुताबिक डूब गए हैं। फौजी इस बात से परेशान होकर इसका बदला अपनी पत्नी से ले रहा है, जिस कारण महिला अपने मायके आके रहने लगी है। लेकिन वह मायके पहुंचकर भी उसे धमका रहा है, महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।