Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
अल्मोड़ा: ध्रुव रावत ने योनेक्स ऑल इंडिया वीवी नाटु सीनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर अपने जिले अल्मोड़ा सहित पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस दोहरी उपलब्धि पर खेल प्रेमियों में ख़ुशी के लहर है।
बैडमिंटन के क्षेत्र में जनपद अल्मोड़ा हमेशा से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का गढ़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी ध्रुव रावत ने पुणे महाराष्ट्र में आयोजित योनेक्स ऑल इंडिया वीवी नाटु सीनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर अल्मोड़ा और उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। उनकी इस सफलता से अल्मोड़ा के खेल प्रेमियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। 8 से 14 जुलाई तक महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित ऑल इंडिया रैंकिंग टूर्नामेंट में उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि अल्मोड़ा के ध्रुव रावत एक अत्यंत प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं।
उन्होंने इस टूर्नामेंट में असम के अपने जोड़ीदार सूरज गोला के साथ मिलकर अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फाइनल में उन्होंने केरल के रवि किशन पीएस और महाराष्ट्र के आक्शन शेट्टी की जोड़ी को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। ध्रुव की इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों में उत्साह की लहर है। उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों, सदस्यों और खिलाड़ियों ने उनकी इस सफलता पर खुशी जताई है।