Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हल्द्वानी: प्रदेश में दिल्ली में हुए निर्भया कांड जैसे अपराध को अंजाम देने की कोशिश की गई, गांव से हल्द्वानी के लिए निकली युवती के साथ बस के चालक और परिचालक दोनों ने घिनोना काम करने की कोशिश की लेकिन युवती ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
मामला हल्द्वानी का है यहाँ गुरुवार सुबह ताड़ीखेत ब्लाक के एक गांव की युवती शीतलाखेत से हल्द्वानी जा रही केमू बस में बैठी, युवती को अपने रिश्तेदारों के घर रामनगर जाना था। जब बस हल्द्वानी पहुंची तो सभी सवारियां उतरने लगी, फिर युवती ने कंडक्टर से रामनगर जाने के लिए बस के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह उसे बस अड्डे तक छोड़ देगा। भरोसा करते हुए युवती बैठी रही लेकिन परिचालक पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर उसे एक सुनसान सड़क पर ले गया और उसने बस रोककर युवती से छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया साथ ही वह ड्राइवर को फोन करके बुलाने लगा।
युवती ने आरोप लगाया है कि दोनों ने मिलकर उसके साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बस के सारे शीशे बंद होने की वजह से लड़की की चिल्लाने की आवाज बाहर नहीं गई, जान जोखिम में डालकर युवती बस से कूद गई और फिर सीधे हल्द्वानी के रोडवेज स्टेशन पहुंची। यहाँ पहुंचकर उसने अपने पिता को फोन करके घटना की सारी बात बताई, फिर उसके पिता यहाँ पहुंचे और उसे लेकर चले गई। पुलिस में अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है लेकिन पिता ने कहा वो जल्द ही इस घटना की रिपोर्ट लिखाएँगे और आरोप लगाया है कि परिचालक द्वारा पहले भी छेड़छाड़ का मामला आया था।