Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
रुद्रपुर: जमीन बेचने का विरोध करती पत्नी को पति ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया जिससे उनकी एक आँख की रौशनी चले गई। विवाद के समय बच्चों ने पिता को धक्का देकर अपनी माँ को बचाया नहीं तो वह उसे जान से मार देता।
मामला रुद्रपुर का है यहाँ शिमला बहादुर ट्रांजिट कैंप के निवासी रामभरोसे ने पुलिस में तहरीर देकर बताया है कि उनका दामाद हरपाल निवासी जिला रामपुर यूपी उनकी बेटी ओमवती के साथ वर्तमान में शिमला बहादुर स्थित एक रिश्तेदार के घर में रहता है। आरोपी जमीन बेचने की बात करता रहा था और पूर्व में भी वह एक बीघा जमीन बेचकर उसके पैसे शराब में उड़ा चुका है। 13 जुलाई को सुबह चार बजे हरपाल जमीन बेचने का सौदा करने के लिए गाँव जाने की तैयारी करने लगा, इस बीच पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया।
जैसे ही वह दूसरा वार करता इस बीच उनके बच्चों अंशु पाल और अंकुश पाल ने पिता को धक्का-मुक्की देकर अपनी माँ को बचा लिया, फिर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया और आरोपी वहां से भाग गया। कुल्हाड़ी से महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और एक आँख की रोशनी भी चले गई। पिता को सूचना मिलने पर वह पहुंचे और बेटी को तीन निजी अस्पताल ले गए लेकिन बेटी की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने भर्ती करने से मना कर दिया। फिर उन्होंने बेटी को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है।