देवभूमि शर्मसार! 60 साल के चचेरे दादा ने 5 साल की मासूम के साथ किया घिनौना काम

इस तरह की शर्मनाक घटना सामने आने से रिश्तों से विश्वास उठ जाता है और लगातार आ रही इन घटनाओं से देवभूमि कलंकित हो रही है।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
5 year old girl raped: Grandfather Raped 5 Year Old Granddaughter in Champawat
Image: Grandfather Raped 5 Year Old Granddaughter in Champawat

चम्पावत: यहाँ 60 वर्षीय बुजुर्ग दादा पर अपनी 5 साल की मासूम पोती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता की माँ ने पुलिस में मुकदमा दर्ज किया है, आरोपी फरार है पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

60 Year Old Grandfather Raped 5 Year Old Granddaughter in Champawat

देवभूमि को शर्मशार करने वाली घटना चम्पावत जिले लोहाघाट ब्लाॅक के एक गांव की है यहाँ पर पीड़िता की माँ ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया है कि गाँव में रहने वाले रिश्ते के चचेरे दादा ने अपनी पांच वर्षीय मासूम पोती के साथ दुष्कर्म किया है, जब मासूम ने अपनी माँ को इस घटना के बारे में बताया तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ। रविवार को पीड़िता की माँ की तहरीर पर खिलाफ पॉक्सो और बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है।

बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज

लोहाघाट थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मासूम बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चचेरे दादा के खिलाफ बीएनएस 65(2) और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच पंचेश्वर कोतवाली एसआई पिंकी धामी को सौंपी गई है। पुलिस ने मासूम का मेडिकल करवाया है और आरोपी चचेरे दादा की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।