Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: ढकरानी क्षेत्र में रसेल वाइपर के दो दर्जन से अधिक सांप मिले हैं, यह सांपों की सबसे जहरीली प्रजातियों में से एक है। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दी गई जिसके बाद इनका रेस्क्यू किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार को ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को ढकरानी के गंगभेवा बावड़ी के पास भारी संख्या में रसेल वाइपर सांप के बच्चे मिलने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम स्नेक कैचर के साथ मौके पर पहुंची और इतनी अधिक संख्या में साँपों को देखकर वन विभाग वाले भी दंग रह गए। उन्होंने बताया कि Russell Viper सबसे जहरीले प्रजाति का सांप माना जाता है और इसका इस क्षेत्र में इस तरह से दिखना हैरान करता है। रसेल वाइपर एशिया के सबसे जहरीले साँपों की श्रेणी में आता है।
कालसी वनप्रभाग की उपवन अधिकारी डॉक्टर शिप्रा शर्मा ने जानकारी दी कि 26 रसेल वाइपर सांपों को रेस्क्यू करके सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। हालांकि इतनी बड़ी संख्या में रसेल वाइपर मिलने से विभाग की चिंताएँ बढ़ गई हैं। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि रसेल वाइपर अंडे देने की बजाय दर्जनों जिंदा बच्चे जन्म देता है। इस लिए भी यह खतरनाक हो जाता है और इसके काटने से व्यक्ति की 5 मिनट से भी कम समय में मौत हो जाती है।