पहाड़ की दो बेटियां बनी सेना में सब लेफ्टिनेंट, दोनों सीएचओ में दे चुकी हैं सेवाएं

पलायन की मार झेल रहे पहाड़ की बेटियां अब हर क्षेत्र में लड़कों से आगे हैं, चाहे वह शिक्षा हो, खेल हो या अन्य पेशेवर क्षेत्र। उनकी उपलब्धियाँ समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बन रही हैं।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Sub Lieutenant in Indian Army: Priyanka and Sonam Selected For Sub Lieutenant in Indian Army
Image: Priyanka and Sonam Selected For Sub Lieutenant in Indian Army

चमोली: नंदानगर विकासखंड की दो बेटियों के भारतीय सेना के नर्सिंग कोर में सब लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोग दोनों के परिजनों को बधाई देने पहुंच रहे हैं।

Priyanka and Sonam Selected For Sub Lieutenant in Indian Army

जनपद चमोली की दो बेटियों का चयन भारतीय सेना के नर्सिंग कोर में सब लेफ्टिनेंट में हुआ है जिसमें प्रियंका रावत पुत्री लखपत सिंह रावत निवासी कुमजुग गांव और सोनम कंडारी पुत्री मंगल सिंह कंडारी निवासी खलतरा गांव नंदानगर विकासखंड है। सोनम कंडारी के पिता मंगल सिंह कंडारी सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं, जबकि माँ विनीता देवी नंदानगर के ही मटई गांव की ग्राम प्रधान रह चुकी हैं। वहीं प्रियंका रावत के पिता लखपत सिंह नंदानगर में ही ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं और माँ नीता देवी एक गृहणी हैं।

भेंटी गांव में सीएचओ के पद पर थीं तैनात

प्रियंका रावत ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई नंदानगर के गुरु रामराय स्कूल से की और फिर कर्णप्रयाग और बालावाला से माध्यमिक शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई राजकीय नर्सिंग कॉलेज टिहरी (सूरसिंहधार) से पूरी की। इसके बाद वे नंदानगर के भेंटी गांव में स्वास्थ्य आरोग्य मंदिर केंद्र में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के पद पर तैनात रहीं।

डाकपत्थर में सीएचओ के पद पर थीं तैनात

सोनम कंडारी ने अपने गांव के प्राथमिक विद्यालय से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की और फिर नवोदय विद्यालय और गुरु रामराय स्कूल गोपेश्वर से माध्यमिक शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने गुरु रामराय देहरादून से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई की। इसके बाद सोनम डाकपत्थर (देहरादून) में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के पद पर तैनात थीं। अब दोनों बेटियां सेना में प्रशिक्षण प्राप्त कर सब लेफ्टिनेंट बनकर चिकित्सा के क्षेत्र में देश की सेवा करेंगी। प्रियंका और सोनम की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और सभी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।