Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: सात साल के बच्चे की मां ने पुलिस में तहरीर देकर बताया है कि पति की मौत होने पर उनके दोस्त ने महिला से दुष्कर्म कर ब्लैकमेल किया। साल 2023 में आरोपित ने धमकी दी कि उसके पास उसकी कुछ अश्लील वीडियो है जिसे वह वायरल कर देगा।
वसंत विहार निवासी विधवा महिला ने एक व्यक्ति पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने और लगभग 20 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला के पति का निधन 2020 में हो गया था और उसका सात साल का एक बच्चा है। आरोपित व्यक्ति महिला के दिवंगत पति का दोस्त है। वसंत विहार थानाध्यक्ष ने बताया कि वसंत विहार में रहने वाली एक विधवा महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि पहले वह अपने पति के साथ मुंबई में रहती थी लेकिन सितंबर 2020 में हार्ट अटैक से पति की मृत्यु के बाद वह अपने सात साल के बच्चे के साथ देहरादून आ गई।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पति के दोस्त विशाल क्षीर सागर ने महिला की मानसिक परेशानियों और अकेलेपन का लाभ उठाया। उसने महिला को सहारा देने का वादा कर उसे अपने जाल में फंसाया। देहरादून आकर आरोपी ने महिला को फ्लैट में बंधक बना लिया और दुष्कर्म किया। बाद में उसने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की मांग की। महिला की तहरीर पर वसंत विहार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।