देवभूमि शर्मशार! कलयुगी पिता ने शराब के नशे में लूटी नाबालिग बेटी की अस्मत

रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना एक बार फिर से सामने आई है, इस तरह की घटना सामने आने से देवभूमि को हर बार शर्मशार होना पड़ता है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Father Raped Minor Daughter : Father Raped Minor Daughter in Vikas Nagar
Image: Father Raped Minor Daughter in Vikas Nagar

देहरादून: विकासनगर में एक कलयुगी पिता ने रिश्तों को कलंकित किया है। उसने अपनी बेटी के साथ घिनौनी हरकत की जिसके बाद पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ राजस्व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।कालसी तहसील क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बृहस्पतिवार को राजस्व पुलिस को शिकायत दर्ज कराई।

Father Raped Minor Daughter in Vikas Nagar

उसने बताया कि उसका पति शराबी है महिला ने कहा कि कुछ दिन पहले जब वह गांव से बाहर गई थी और इस बीच उसकी 12 वर्षीय बेटी गोशाला में काम कर रही थी। इसी दौरान उसके पति ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया और जब बेटी चिल्लाई तो उसने उसका मुंह दबा दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।

शराब के नशे में किया घिनौना काम

महिला ने आरोप लगाया है कि 20 जुलाई की शाम लगभग पांच बजे पति ने शराब पीकर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बेटी के चीखने पर महिला ने बड़ी मुश्किल से उसे पति के चंगुल से बचाया। बेटी ने माँ को बताया कि पिता पहले भी उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। नायब तहसीलदार कालसी ने बताया कि दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग की मेडिकल जांच की जा रही है और आरोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।