Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: पड़ोसी युवक के प्यार में पागल महिला ने अपने ही परिवार के लोगों को खाने में नींद की दवा खिला दी और घर से गहने तथा नगदी लूट लिए। घटना को चोरी का नाम देने के लिए दोनों ने यह चाल चली लेकिन पुलिस ने इस पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।
यह हैरान कर देने वाला मामला किच्छा के भक्तपुर गांव का है, यहाँ 24 जुलाई को एक परिवार के सदस्यों को बेहोश कर लूटने की घटना हुई। जब घर के लोग अगले दिन भी होश में नहीं आए तो किच्छा पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस जांच में पता चला कि घर के लोगों को गहरी नींद में सुलाने वाली कोई और नहीं बल्कि घर की ही एक महिला थी। जिसके बाद इस घटना में शामिल महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार अमरजीत सिंह की पत्नी सुखविंदर कौर के अपने पड़ोसी अमन सिंह के साथ प्रेम संबंध थे। घटना वाले दिन जब अमरजीत अमृतसर में था प्रेमी जोड़े ने रात में मिलने का प्लान बनाया। लेकिन उन्हें परिवार के सदस्यों के जाग जाने का भय सताने लगा। महिला ने परिवार के सभी सदस्यों को खाने में नींद की गोलियाँ दे दीं जिससे वे सभी बेहोश हो गए। फिर उन्होंने इसे लूट की घटना दर्शाने के लिए घर की नकदी और गहने चुरा लिए। लेकिन अंत में वे पुलिस की पकड़ से नहीं बच सके। दोनों की गिरफ्तारी हो चुकी चोरी किए गहने भी बरामद कर लिए गए हैं।