Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: सोसाइटी से बाहर घूमने निकले नौ सेना से सेवानिवृत लेफ्टिनेंट को एक ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिस कारण वो बेहोश हो गए और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा न सके।
नौसेना से बतौर ऑनरेरी लेफ्टिनेंट रिटायर हुए विक्रम सिंह रावत झाझरा में जलवायु टावर सोसाइटी में रहते थे। कुछ दिन पहले वे शाम को वह सोसाइटी से बाहर घूमने निकले। इसी दौरान एक ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद उन्हें तुरंत उपचार के लिए धूलकोट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। यह घटना परिवार के सभी लोगों के लिए बहुत ही दुखदाई रही।
विक्रम सिंह रावत के बेटे वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर मनमोहन सिंह रावत ने इस हादसे को लेकर झाझरा चौकी में तहरीर दी है। एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि हादसे के संबंध में पंजीकरण नंबर के आधार पर ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब ऑटो चालक की तलाश कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दुर्घटना ने सुरक्षा के मुद्दे पर एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं और प्रशासन को इन मामलों में सख्ती से कदम उठाने की आवश्यकता है।