Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: सोमवार यानी आज से गढ़वाल यूनिवर्सिटी से संबद्ध देहरादून के चार बड़े कालेजों और मसूरी के एक कालेज में दाखिले की दौड़ शुरू हो चुकी है। इन कॉलेजों में दाखिला लेने की अंतिम तिथि और उपलब्ध सीटों के बारे में जान लीजिए।
राजधानी देहरादून के डीएवी, डीबीएस, एमकेपी और एसजीआरआर कॉलेजों के साथ मसूरी के एमपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले केवल सीयूईटी के माध्यम से होने हैं। मई में सीयूईटी की परीक्षा हो चुकी है और हजारों छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। क्योंकि श्रीदेव सुमन और दून विवि में दाखिले हो चुके थे लेकिन गढ़वाल विवि के कॉलेजों में दाखिले में काफी देरी हो रही थी। इसलिए अब रविवार को सीयूईटी का रिजल्ट जारी होने के साथ ही छात्रों का इंतजार समाप्त हो गया।
सोमवार 29 जुलाई से इन पांच कॉलेजों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इन कॉलेजों में कुल साढ़े सात हजार सीटें उपलब्ध हैं जिन पर दाखिले होने हैं। मैरिट रिजल्ट आने के बाद छात्रों को समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर कॉलेज का चयन करना होगा। समर्थ पोर्टल इस आधार पर इच्छुक छात्रों की मैरिट तैयार करेगा जिस पर कॉलेजों को दाखिला देना होगा। समर्थ पोर्टल दस दिन तक खुला रहेगा और इसके बाद मैरिट जारी की जाएगी। यानी दाखिले शुरू होने में लगभग ग्यारह से बारह दिन लग सकते हैं।