HNBGU Admission 2026: गढ़वाल केंद्रीय विवि में एडमिशन शुरू, 21 जुलाई तक ऐसे करें आवेदन

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय (HNBGU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। CUET UG 2026 अभ्यर्थी 21 जुलाई तक समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
HNBGU Admission 2026: HNBGU Begins UG Admission Process for 2026-27
Image: HNBGU Begins UG Admission Process for 2026-27

श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड के प्रतिष्ठित हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय (HNBGU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित CUET UG c2026 में शामिल अभ्यर्थी 21 जुलाई 2026 की रात तक विश्वविद्यालय के समर्थ (Samarth) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करने की अपील की है।

HNBGU Begins UG Admission Process for 2026-27

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों तथा संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों में दाखिले किए जाएंगे। इसके अलावा इंटीग्रेटेड MBA, BA-LLB, लोक नृत्य डिप्लोमा और लोक संगीत डिप्लोमा जैसे विशेष पाठ्यक्रमों में भी इसी ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए प्रवेश मिलेगा। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओ.पी.एस. गुसाईं ने बताया कि आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को संबंधित महाविद्यालय में उपलब्ध पाठ्यक्रमों और उनकी पात्रता की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लेनी चाहिए।

21 जुलाई तक भरना होगा ऑनलाइन आवेदन

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक भरना होगा। आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना और पंजीकरण शुल्क समय पर जमा करना अनिवार्य रहेगा। आगे पढ़िए..

यदि आवेदन अधूरा पाया जाता है या अंतिम तिथि के बाद जमा किया जाता है, तो उस पर विश्वविद्यालय के नियमानुसार ही विचार किया जाएगा।

मेरिट सूची और काउंसलिंग की जानकारी वेबसाइट पर मिलेगी

विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए नियमित रूप से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट और समर्थ पोर्टल का अवलोकन करते रहें। मेरिट सूची, काउंसलिंग कार्यक्रम, दस्तावेज सत्यापन, सीट आवंटन और अन्य आवश्यक निर्देश समय-समय पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। चूंकि पूरी प्रवेश प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित की जा रही है, इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान सभी जानकारी सही तरीके से भरने की सलाह दी गई है।

CUET UG 2026 के नियमों के अनुसार होंगे प्रवेश

विश्वविद्यालय ने बताया कि सभी प्रवेश CUET UG 2026 के प्राप्त अंकों और विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित प्रवेश दिशा-निर्देशों के अनुसार किए जाएंगे। तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए उम्मीदवारों को अंतिम दिन का इंतजार न करने की सलाह दी गई है।

समर्थ पोर्टल के माध्यम से करें आवेदन

विश्वविद्यालय ने बताया कि सभी आवेदन केवल समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थी विस्तृत प्रवेश विवरणिका, पात्रता, सीटों की जानकारी और अन्य दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।