हद तब हो जाती है जब कांवड़ यात्रा पर आये लोग चोपता जैसी प्रतिबंधित जगहों पर भी कानफोडू बाइक्स पर चलते हैं। सरकार पूरे साल पर्यावरण और जीव जंतुओं के संरक्षण के प्रयास में लगी रहती है, एक माह में सब इस हुडदंग की भेंट चढ़ जाता है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Challan Will Be Issued For Vehicles Without Silencer
हरिद्वार: इन दिनों कांवड़ यात्रा जोरों पर हैं प्रतिदिन लाखों शिवभक्त आ रहे हैं, लेकिन जैसे ही डाक कांवड़ शुरू हुई उनके लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने मुख्य यातायात निर्देश जारी किए और चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान प्रेशर हॉर्न और साइलेंसर हटाकर चल रहे वाहनों के चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई और बिना साइलेंसर व अवैध काग़ज़ात के 64 दोपहिया वाहन सीज़ कर दिए गए।
64 Bikes Seized, Challan For Vehicles Without Silencer
सावन का महीना शुरू होते ही कांवड़ यात्रा संचालित की जाती है जिसमें करोड़ों की संख्या में प्रतिवर्ष शिवभक्त गंगाजल लेने आते हैं। लेकिन अक्सर देखा गया है कि कुछ कांवड़ियों द्वारा हुड़दंग मचाया जाता है और अव्यवस्था भी फैलाई जाती है। हद तब हो जाती है जब कांवड़ यात्रा पर आये लोग चोपता जैसी प्रतिबंधित जगहों पर भी बिना साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न वाली बाइक्स पर चलते हैं। एक तरफ सरकार पूरे साल जीव जंतुओं के संरक्षण के प्रयास में लगी रहती है, पर ये लोग इस एक माह में पर्यावरण को तहस-नहस कर देते हैं। जिसे लेकर अब प्रशासन ने सख्त कदम उठाये हैं। प्रचलित कांवड़ मेले के दौरान डाक कांवड़ का दौर शुरू होते ही एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर यातायात प्रबंधन और नियमों को सही तरीके से लागू करने के लिए शहर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
प्रेशर हॉर्न और साइलेंसर हटाने पर होगा मोटा चालान
चेकिंग के दौरान प्रेशर हॉर्न और साइलेंसर हटाकर चल रहे वाहनों के चालकों पर कार्रवाई करते हुए 64 बिना साइलेंसर वाले वाहन और 3 लावारिस वाहन भी सीज़ किए गए, 34 चालान मॉडिफाइड साइलेंसर बिना वैध कागज़ के पाए गए, इन सबपर मोटर एक्ट लगाकर ₹31,000 का फाइन वसूला गया। हरिद्वार पुलिस ने सभी शिवभक्तों से अनुरोध किया है कि यात्रा के दौरान मोटरसाइकिल का साइलेंसर न हटाएं वर्ना मोटा चालान किया जाएगा।