Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रुद्रपुर: यह घटना गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते पर सवाल खड़े करता है। प्रोफेसर पर आरोप लगने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्राध्यापक को निलंबित कर दिया है।
पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में एक विवाद उत्पन्न हुआ है, जहां एक प्राध्यापक पर छात्राओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। विश्वविद्यालय ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्राध्यापक को निलंबित कर दिया है और मामले की जांच के लिए सेक्सुअल हैरेसमेंट एंड जेंडर जस्टिस कमेटी को नियुक्त किया है। इस कमेटी को एक सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट कुलपति को प्रस्तुत करनी है, जिससे आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
पंतनगर यूनिवर्सिटी में छात्रा द्वारा कॉलेज के प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का संगीन आरोप लगाने के बाद इसकी शिकायत कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान से की गई, उन्होंने आरोपी प्राध्यापक को तत्काल निलंबित कर दिया और निलंबित प्रोफेसर को इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र जाखधार से अटैच किया गया है तथा उन्हें इस दौरान जीवन निर्वाह भत्ता भी दिया जाएगा। आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर होगी।