Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: हार्दिक का चयन बास्केटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) के लिए हुआ है और वे उत्तराखंड के पहले और भारत के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं जो बीएफआई के लिए चयनित हुए हैं।
चेन्नई में बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंडर-15 ट्रायल में देहरादून के 11 वर्षीय हार्दिक रघुवंशी का चयन हुआ है। हार्दिक एन मैरी स्कूल के पांचवीं कक्षा के छात्र हैं। महाराष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय आवासीय विद्यालय, कॉर्वस अमेरिकन अकादमी हार्दिक के आगे के अध्ययन और बास्केटबॉल प्रशिक्षण की जिम्मेदारी लेगी। हार्दिक के माता-पिता मनीष और रोमा रघुवंशी पूर्व राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं।
मनीष रघुवंशी ने बताया कि वे तुलाज इंटरनेशनल स्कूल में बास्केटबॉल कोच और ओएनजीसी बास्केटबॉल क्लब के सदस्य भी हैं और उन्होंने अपने बेटे को खुद ट्रेनिंग दी है। उन्होंने बताया कि पूरे भारत से बीएफआई की ओर से कुल 25 लड़के और 25 लड़कियों का चयन किया गया है। इन सभी खिलाड़ियों में हार्दिक की उम्र सबसे कम है।