Uttarakhand Weather: आज 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, अगले 4 दिन सावधान रहें

पहाड़ों में बारिश का सिलसिला जारी है और कई जगह लोगों का जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है। आगामी कुछ दिन अभी और आसमानी आफत बरसने वाली है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast: Uttarakhand Weather Forecast 03 August 2024
Image: Uttarakhand Weather Forecast 03 August 2024

देहरादून: मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 6 जिलों को अलर्ट किया है यहाँ भारी बारिश पड़ने की सम्भावना है। इसके अलावा अगले चार दिन पर्वतीय जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

Uttarakhand Weather Forecast 03 August 2024

प्रदेश में लोगों को बारिश से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आज एक बार फिर से भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही सभी से सावधानी बरतने और सतर्क रहने की अपील की है। इस बार पहाड़ों में मानसून की बारिश राहत के बजाय आफत बनकर आई है। उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी जिलों में बारिश के कारण जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं दूसरी ओर गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर अतिवृष्टि के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक 7000 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, लेकिन करीब 150 लोगों से अभी भी संपर्क नहीं हो पाया है।

आज के लिए मौसम संबंधी अपडेट

मौसम विभाग ने शनिवार को उत्तराखंड के छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इनमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि बाकी सात जिलों में बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा 3 से 6 अगस्त तक राज्य के पहाड़ी जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसको ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। साथ ही यात्रियों को चारधाम या अन्य रूटों पर यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

बीते दिन के तापमान की स्थिति

शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।