Uttarakhand: देवभूमि में बच्चों की अस्मिता दांव पर, 8 साल की बच्ची के साथ हैवानियत

देवभूमि में अब छोटे बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन बच्चों के साथ हो रही घटनाएं समाज के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
8 year old girl molested: Retired Food Supply Officer Molested Eight Year Old Student
Image: Retired Food Supply Officer Molested Eight Year Old Student

हल्द्वानी: एक नाबालिग छात्रा ने एक सेवानिवृत्त खाद्य पूर्ति अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। अधिकारी ने दुकान पर स्कूली छात्रा को बुलाकर उसके साथ छेड़खानी की। इस घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Retired Food Supply Officer Molested Eight Year Old Student

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग छात्रा अपनी दो सहेलियों के साथ स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रही थी। घर के रास्ते में पूर्व खाद्य पूर्ति अधिकारी की दुकान है, जहां सभी छात्राएं चिप्स लेने के लिए रुकीं। चिप्स खरीदते समय रिटायर्ड अधिकारी ने एक छात्रा से छेड़खानी की और उसे दुकान के अंदर बुलाने की कोशिश की। इस दौरान दुकानदार ने सभी छात्रों को एक चिप्स का पैकेट दिया। कुछ देर बाद जब बच्ची अपनी सहेलियों के साथ जाने लगी, तो अधिकारी ने उसे आवाज देकर दुकान के अंदर बुलाया और फिर उससे छेड़छाड़ की।

अधिकारी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

जब छात्रा ने शोर मचाया तो उसकी सहेलियाँ दुकान में पहुंचीं। इसके बाद छात्रा रोते हुए घर चली गई और परिजनों को सारी बात बताई। परिजनों और कॉलोनी के लोगों ने मिलकर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी सेवानिवृत्त अधिकारी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की है, जिसमें चार लड़कियाँ दुकान पर खड़ी दिखाई दे रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और महिला अधिकारी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।