सरकार उत्तराखंड के 1500 युवाओं को विदेशों में रोजगार दिलाने की तैयारी कर रही है जिसके लिए मुख्य सचिव ने भी निर्देश दिये हैं।
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: 1500 Youth Will Get Employment Abroad by December
हरिद्वार: ओवरसीज प्लेसमेंट प्रोग्राम के लिए कौशल विकास विभाग ने नेविस, लर्नेट, जेनराइस और इन्वर्टिस जैसी चार एजेंसियों को सूचीबद्ध किया है। युवाओं की अंग्रेजी भाषा में सुधार के लिए आईटीआई में स्पोकन इंग्लिश कोर्स चलाए जाएंगे और अक्टूबर में 10 मार्केटिंग इवेंट्स भी आयोजित किए जा रहे हैं।
1500 Youth Will Get Employment Abroad by December
प्रदेश के 1500 युवाओं को दिसंबर तक विदेशों में रोजगार सुनिश्चित करने की योजना बनाई गई है। गुरुवार को सचिवालय में हुई बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने तय लक्ष्य को अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं की अंग्रेजी भाषा को मजबूत बनाने के लिए आईटीआई में स्पोकन इंग्लिश कोर्स संचालित किए जाएं। इसके साथ ही राज्य में टाटा, अडानी और सिंगापुर के सहयोग से मॉडल आईटीआई विकसित की जाएंगी।
आईटीआई में चलेंगे स्पोकन इंग्लिश कोर्स
मुख्य सचिव ने बैठक में कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं को अंग्रेजी भाषा की कमी के कारण ओवरसीज प्लेसमेंट प्रोग्राम से वंचित न होने के लिए आईटीआई में स्पोकन इंग्लिश कोर्स शुरू किए जाएंगे। अडानी ग्रुप से स्किल पार्क के विकास पर बातचीत चल रही है, और आईटीई एजुकेशन सर्विसेज सिंगापुर के साथ मॉडल आईटीआई के लिए एमओयू की संभावना है। टाटा के साथ 13 आईटीआई के अपग्रेडेशन के प्रस्ताव को वित्त विभाग की मंजूरी मिल चुकी है और नाबार्ड को भेजा गया है और एमओयू जल्द होने की उम्मीद है।
ओवरसीज प्लेसमेंट प्रोग्राम के लिए चार एजेंसी सूचीबद्ध
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि छात्रों को ओवरसीज प्लेसमेंट प्रोग्राम के बारे में जागरूक किया जाए। अब तक 23 छात्रों को जापान में केयर गिवर के रूप में भेजा गया है,और 30 नर्सिंग स्टाफ का बैच 10 अगस्त तक प्रशिक्षण के लिए तैयार हो रहा है। चार एजेंसियों को इस प्रोग्राम के लिए सूचीबद्ध किया गया है। मुख्य सचिव ने विज्ञापन जारी करने और वर्कशॉप आयोजित करने के निर्देश दिए। अब तक 56 छात्रों को प्रशिक्षण के लिए दाखिला दिया गया है।
10 अक्टूबर को होंगे मार्केटिंग इवेंट्स
कौशल विकास विभाग और सूचीबद्ध एजेंसियां राज्य के नर्सिंग और हॉस्पिटलिटी संस्थानों में ओवरसीज प्लेसमेंट प्रोग्राम के लिए वर्कशॉप आयोजित कर रही हैं। अक्टूबर में 10 मार्केटिंग इवेंट्स भी होंगे। काशीपुर और हरिद्वार में जीआईटीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के पहले बैच की 95% और 100% प्लेसमेंट हो चुकी है। अब तक 300 से अधिक छात्रों की काउंसलिंग और छह से अधिक सेमिनार आयोजित किए जा चुके हैं। जापान, जर्मनी, यूके और आयरलैंड में प्लेसमेंट के लिए चार बैचों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।