बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने वेदपाठी के चार पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पूर्व अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: BKTC invites applications for four posts of Vedpathi
रुद्रप्रयाग: बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने वेदपाठी के चार पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। वेदपाठी के पदों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को लिए पूजा पद्धति और कर्मकांड का ज्ञान जरूरी है साथ ही संस्कृत और हिंदी का ज्ञान भी अनिवार्य है।
BKTC invites applications for four posts of Vedpathi
बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने वेदपाठी के चार पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर केवल उत्तराखंड के स्थायी निवासी ही आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को 30 अगस्त तक अपने आवेदन पत्र जमा करने होंगे। वेदपाठी पदों के लिए योग्य उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्कृत विश्वविद्यालय से वेद विषय के साथ आचार्य की उपाधि प्राप्त होना आवश्यक है। इसके अलावा अभ्यर्थियों के पास पूजा पद्धति और कर्मकांड का ज्ञान होना चाहिए साथ ही संस्कृत और हिंदी में भी प्रवीणता अनिवार्य है।
सेवा नियमावली को मंजूरी के बाद खुले पद
वेदपाठी पद के लिए नियम, शर्तों और आवेदन पत्र से संबंधित विस्तृत जानकारी बीकेटीसी की वेबसाइट www.badrinath-kedarnath.gov.in से प्राप्त की जा सकती है। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि पहले सेवा नियमावली न होने के कारण इन पदों पर स्थायी नियुक्ति संभव नहीं हो पा रही थी। हाल ही में प्रदेश कैबिनेट ने सेवा नियमावली को मंजूरी दी है, जिसके बाद अब भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।
आवेदन पत्र यहाँ से करें डाउनलोड
https://badrinath-kedarnath.gov.in/Files/PortalVedpathi.pdf