10वीं और 12वीं परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, उत्तराखंड बोर्ड के विशेषज्ञ तैयार करेंगे पेपर बैंक

रामनगर में बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए उत्तराखंड बोर्ड अब छात्रों के लिए प्रश्न पत्र बैंक बना रहा है। प्रश्न पत्र बैंक छात्रों की दक्षता के आधार पर तैयार किया जाएगा ।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Board: Experts will prepare paper bank for 10th and 12th board students
Image: Experts will prepare paper bank for 10th and 12th board students

रामनगर: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रश्न पत्र बैंक बना रहा है, जिससे छात्रों को उनकी आगे आने वाली प्रतियोगी परीक्षा में भी सफल होने में मदद मिलेगी।

Experts will prepare paper bank for 10th and 12th board students

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से प्रदेश के मुख्य शिक्षा अधिकारियों ने उत्तराखंड के सभी विषयों के विशेषज्ञ शिक्षकों को प्रश्न पत्र बैंक तैयार करने में मदद करने के लिए पत्र के माध्यम से बुलाया है। प्रदेश के ये सभी विशेषज्ञ शिक्षक अपने-अपने विषयों का प्रश्न पत्र बैंक बनाकर तैयार करेंगे। प्रश्न पत्र बैंक तैयार होने के बाद इन्हें प्रदेश के सभी विद्यालयों में भेजा जाएगा और इसके बाद छात्र इन प्रश्न पत्र बैंक के आधार पर अपनी आगामी परिक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। सभी विद्यालयों के शिक्षक भी प्र्शन्न पत्र बैंक के आधार पर छात्रों को तैयारी करवाएंगे।

आसान होगी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी

प्रदेश की नई शिक्षा नीति के आधार पर तैयार होने वाले इस प्रश्न पत्र बैंक में प्रदेश में पढ़ाए जाने वाले सभी विषय शामिल किए जाएंगे। सभी प्रश्न पत्र विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा तैयार किए जा रहे हैं, ताकि छात्रों को पढ़ाई में किसी तरह की परेशानी न हो। ये प्रश्न पत्र दक्षता के आधार पर तैयार किए जाएंगे। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद को उम्मीद है कि प्रश्न पत्र बैंक बनाने का उद्देश्य कामयाब हो पाएगा, और छात्र प्रश्न पत्र बैंक की मदद से आगामी बोर्ड परीक्षाओं में पहले से बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद का इस प्रश्न पत्र बैंक तैयार करने का उद्देश्य है कि इन प्रश्न पत्रों की मदद से प्रदेश के छात्रों की की नींव और मजबूत होगी।

उत्तराखंड बोर्ड में इन विषयों का बनेगा प्रश्न पत्र बैंक

उत्तराखंड हाईस्कूल में हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, गृह विज्ञान, चित्रकला आदि विषयों का प्रश्न पत्र बैंक तैयार किया जाएगा।
उत्तराखंड इंटरमीडिएट में हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, पंजाबी, उर्दू, भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, संगीत, चित्रकारी, समाजशास्त्र, शिक्षा, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, गणित, सैन्य विज्ञान, लेखाशास्त्र, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, कृषि, व्यवसाय अध्ययन, कंप्यूटर विज्ञान आदि विषयों का प्रश्न पत्र बैंक तैयार किया जाएगा।