रुद्रप्रयाग में भयानक हादसा, कालीमठ रोड पर पिकअप गहरी खाई में गिरा.. 2 लोगों की दर्दनाक मौत

भयानक दुर्घटना में कालीमठ के ही निवासी और पिकअप चालक अनुज राणा की दुखद मृत्यु हो गयी। उनके साथ वाहन में मौजूद पास के ही कुणजठी गांव के एक व्यक्ति के लापता होने के समाचार हैं।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Kalimath Road: Pickup vehicle fell into a deep ditch on Kalimath Road
Image: Pickup vehicle fell into a deep ditch on Kalimath Road

रुद्रप्रयाग: गुप्तकाशी-कालीमठ मार्ग लगातार दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है। कल रात आठ बजे के आसपास त्रिवेणी घाट पुल से लगभग 1 किलोमीटर आगे एक पिकअप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो व्यक्तियों की दर्दनाक मृत्यु हो गयी।

Pickup vehicle fell into a deep ditch on Kalimath Road

दरअसल, कालीमठ मार्ग पर पड़ने वाले दो झरनों के कारण भैरव घाटी से लगभग एक किलोमीटर पहले सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। भारी बारिश के बाद झरनों का पानी सड़क पर गिरता है, जो कई बार दुर्घटनाओं का कारण बनता है। इस भयानक दुर्घटना में कालीमठ के ही निवासी और पिकअप चालक अनुज राणा की दुखद मृत्यु हो गयी। उनके साथ वाहन में मौजूद पास के ही कुणजठी गांव के एक व्यक्ति के लापता होने के समाचार हैं।

300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा वाहन

11 अगस्त 2024 की देर शाम 8 बजे SDRF टीम को कालीमठ के पास एक पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर 300 मीटर नीचे नदी में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। कालीमठ से आने वाली मंदाकिनी नदी में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर अगस्त्यमुनि पोस्ट से SI भगत सिंह के नेतृत्व में SDRF की रेस्क्यू टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पंहुची। इसके बाद बताया गया कि उक्त पिकअप वाहन में दो लोकल लोग सवार थे।
विषम परिस्थितियों में स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत कर रोप स्ट्रेचर की सहायता से एक व्यक्ति के शव को खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया गया। व्यक्ति की शिनाख्त की गयी तो पता चला कि कालीमठ के अनुज राणा की इस दुर्घटना में मृत्यु हो गयी है। इसके बाद शव को जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। कुणजठी गांव के निवासी के रूप में दूसरे व्यक्ति की पहचान की गई लेकिन भयानक मौसम और रात अधिक होने के कारण उनका पता नहीं चल सका। SDRF टीम की सर्चिंग जारी है।