देश में एक बार फिर से निर्भया जैसी घटना कोलकाता की एक महिला डॉक्टर के साथ घटित हुई है, जिससे देशभर में आक्रोश है। ऐसा ही एक हैवानियत भरा मामला उत्तराखंड में भी सामने आया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Nurse Brutally Assaulted Raped and Murdered in Uttarakhand
रुद्रपुर: यहाँ नर्स के साथ पहले दुष्कर्म किया गया, फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई और पहचान छिपाने के लिए आरोपित ने उसका चेहरा पत्थरों से कुचल दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
Nurse Brutally Assaulted, Raped and Murdered in Uttarakhand
कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दर्दनाक घटना के बाद उत्तराखंड में भी एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की सीमा पर तस्लीम जहां नामक नर्स को पहले मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया गया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपी ने स्कार्फ से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने पत्थर से चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया और शव को झाड़ियों में छिपा दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पीड़िता के रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गया।
खाली प्लॉट में मिली क्षत-विक्षत लाश
एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी ने बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 33 वर्षीय नर्स तस्लीम जहां रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में काम करती थीं 30 जुलाई की रात से गायब थीं। वह ड्यूटी के बाद अपने किराये के मकान वसुंधरा अपार्टमेंट नहीं पहुंची थीं। उनकी बहन की शिकायत पर पुलिस ने 31 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। बीते गुरुवार को डिबडिबा क्षेत्र में एक खाली प्लॉट से तस्लीम जहां की क्षत-विक्षत लाश बरामद हुई थी।
राजस्थान से गिरफ्तार हुआ हैवान
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति देखा गया जो तस्लीम के साथ आखिरी बार दिखाई दिया था। मृतका का मोबाइल बरेली में ट्रेस हुआ जिसे धर्मेंद्र नाम का व्यक्ति इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस ने उसकी तलाश में बरेली पहुंची लेकिन वह परिवार के साथ फरार हो चुका था। आखिरकार पुलिस ने उसे राजस्थान से गिरफ्तार किया और मामले का पर्दाफाश किया।
इस तरह दिया हैवान ने घटना को अंजाम
अभियुक्त ने पूछताछ में कबूल किया कि वह गदरपुर क्षेत्र में मजदूरी करता है और वारदात के दिन तस्लीम का पीछा करके उसे निर्जन स्थान पर पकड़कर झाड़ियों में ले गया। तस्लीम ने खुद को बचने की बहुत कोशित की लेकिन उसने युवती का स्कार्फ से गला घोंटकर सिर पर वार किया जिससे वह अचेत हो गई। इसके बाद उसने दुष्कर्म कर चेहरे को पत्थर से क्षत-विक्षत कर दिया। शव को झाड़ियों में छिपाकर पर्स से रुपये, कड़ा और मोबाइल लेकर फरार हो गया। अभियुक्त पूर्व में आर्म्स एक्ट के तहत जेल भी जा चुका है।