Uttarakhand: सड़क हादसे में घायल आर्मी कमांडो का अस्पताल में निधन, पत्नी अब भी लड़ रही मौत से जंग

आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और अपने शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं वही दूसरी तरफ एक उत्तराखंड के सेना का जवान सड़क हादसे में अपनी जान गँवा बैठा।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Army Commando Road Accident: Army Commando wounded in Road Accident Died in Hospital
Image: Army Commando wounded in Road Accident Died in Hospital

चम्पावत: बनबसा आर्मी कैंट के पास हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से घायल हुए आर्मी के कमांडो नवीन सिंह बिष्ट का आज निधन हो गया है। इस दुःख की खबर से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Army Commando wounded in Road Accident Died in Hospital

बनबसा आर्मी कैंट के पास सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 30 जुलाई को हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर में आर्मी कमांडो नवीन सिंह बिष्ट (36) घायल हो गए थे। दरअसल, नवीन सिंह बिष्ट और उनकी पत्नी आर्मी कैंटीन में सामान लेने जा रहे थे और अचानक बस की चपेट में आ गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद से नवीन सिंह बिष्ट का लखनऊ के मिलिट्री अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने 15 अगस्त की सुबह 6 बजे अंतिम सांस ली।

पत्नी अभी भी गंभीर रूप से घायल

उनके निधन की खबर मिलते ही टनकपुर क्षेत्र और उनके पैतृक गांव दुधौरी में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक कमांडो की पत्नी ज्योति सिंह अभी भी बरेली अस्पताल में अचेत अवस्था में हैं। दुधौरी के पूर्व ग्राम प्रधान से मिली जानकारी के अनुसार मृतक नवीन सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार शाम तक गाँव पहुंचने की उम्मीद है। उनका अंतिम संस्कार 16 अगस्त को किया जाएगा।