गढ़वाल: लैंसडाउन जा रही कार 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, पति की मौत.. पत्नी गंभीर रूप से घायल

उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे एक बार फिर से एक परिवार इसकी चपेट में आ गया।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Road Accident in Pauri Garhwal: Husband Dies And Wife Seriously Injured in Road Accident
Image: Husband Dies And Wife Seriously Injured in Road Accident

पौड़ी गढ़वाल: यहाँ एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें चालक की मौत हो गई और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। दंपति जहरीखाल से लैंसडाउन की ओर जा रहे थे।

Husband Dies And Wife Seriously Injured in Road Accident

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लिंगवाना के निवासी हरेंद्र सिंह असवाल अपनी अल्टो कार में जयहरीखाल से लैंसडाउन की ओर जा रहे थे। झारपानी के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे हरेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी किरन असवाल जो कार में उनके साथ थीं, उनको बड़ी मुश्किल से रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला गया।

पत्नी का चल रहा है उपचार

ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से हरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी किरन असवाल को लैंसडाउन कैंट अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान हरेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी किरन को चोटें आई हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार के बेस अस्पताल भेज दिया है। इस दुखद घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है, जिससे उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।