पेरिस ओलंपिक में अपनी धुंवाधार पारी से सबका दिल जितने वाले उत्तराखंड के बेटे लक्ष्य सेन आज अपने घर पहुँच गए हैं।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Image: Shuttler Lakshya Sen Reached Haldwani
हल्द्वानी: पेरिस ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहे बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन अपने माता-पिता के साथ हल्द्वानी पहुंचे। वहां खेल प्रेमियों और प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने उनका शानदार स्वागत किया।
Shuttler Lakshya Sen Reached Haldwani
बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन शुक्रवार को हल्द्वानी से अपने पैतृक शहर अल्मोड़ा के लिए रवाना हो गए हैं। 23 वर्षीय युवा बैडमिंटन खिलाड़ी ने अपने शानदार प्रदर्शन से बैडमिंटन जगत को हैरान कर दिया है। खेल के अनुभवी दिग्गज मानते हैं कि लक्ष्य में वह संभावनाएं हैं जो उन्हें भविष्य में भारत के सबसे बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ियों की सूची में शामिल कर सकती हैं। सांसद अजय भट्ट ने लक्ष्य सेन का स्वागत करते हुए कहा कि पूरे देश को विश्वास है कि अगले ओलंपिक खेलों में लक्ष्य सेन गोल्ड मेडल जीतेंगे।
उत्तराखंड पुलिस से मिला नौकरी का ऑफर
मीडिया से बातचीत करते हुए लक्ष्य सेन ने कहा कि उन्हें दुख है कि वे भारत के लिए गोल्ड मेडल नहीं ला सके, लेकिन वे भविष्य में इसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने भारत के लोगों के प्यार और समर्थन की सराहना की परंतु गोल्ड न जीत पाने की निराशा भी जताई। उनके पिता ने बताया कि लक्ष्य ने गोल्ड न जीत पाने के कारण मायूसी जताई और रोए, क्योंकि उन्होंने भारत के लिए बैडमिंटन में बड़ा योगदान देने की उम्मीद की थी। उन्होंने अपनी कमी को पूरा करने की बात की। इस बीच उत्तराखंड पुलिस ने लक्ष्य को नौकरी का ऑफर दिया है, लेकिन लक्ष्य ने अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है।