Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हल्द्वानी: पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती के परिवार का कहना है कि आरोपित ने युवती को बहला-फुसला कर दोस्ती की थी।
अबरार अहमद निवासी गौला गेट टनकपुर रोड ने पुलिस को जानकारी दी कि पांच साल पहले उसकी बहन का विवाह उत्तर प्रदेश के स्वार रामपुर निवासी एक युवक से तय हुआ था। इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाला शादाब जो एक विवाहित व्यक्ति और दो बच्चों का पिता है, उसने बहन को अपने जाल में फंसाया। शादाब ने बहन को बहला-फुसला कर दोस्ती की और उसके साथ कई अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए। जब शादाब को यह पता चला कि बहन का रिश्ता तय हो गया है, तो उसने उसे धमकाना शुरू कर दिया और शादी के बाद फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
बहन ने अपने परिवार को इसके बारे में बताया फिर परिवार ने शादाब को समझाने की कोशिश की लेकिन युवक ने उसकी फोटो और वीडियो बहन के होने वाले पति को भेज दी। इन तस्वीरों और वीडियो को देखकर होने वाले पति ने रिश्ता तोड़ दिया। 15 अगस्त की रात शादाब ने उनके घर जाकर बहन और परिवार को धमकाना शुरू कर दिया। आरोपी ने परिवार के सदस्यों के साथ हाथापाई की जिसमें अजमत खां और रहीम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए बेस अस्पताल और एसटीएच में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ धमकी, मारपीट, गालीगलौज और अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।