Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
रामनगर: क्यारी क्षेत्र में नदी में शराब पीने से मना करने पर 5-6 युवकों ने वन दरोगा की लात-घूसों से पिटाई कर दी, दरोगा ने किसी तरह अपनी जान बचाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
वन दरोगा विजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि रविवार शाम को उन्हें सूचना मिली कि खिचड़ी नदी के पास कुछ लोग शराब पीते हुए गाली-गलौज कर रहे हैं। मौके पर पहुंचकर उन्होंने युवाओं से नदी से हटने और शराब न पीने को कहा लेकिन इस पर युवक भड़क उठे और उन्होंने वन दरोगा की लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। वहीं पास में मौजूद एक अन्य वनकर्मी ने इस घटना का वीडियो बना लिया। किसी तरह वह अपनी जान बचाने में सफल रहे और अब उन्होंने रामनगर कोतवाली में इन 5 से 6 युवाओं के खिलाफ तहरीर दर्ज करवाई है। आगे देखिये विडियो...
ग्राम प्रधान नवीन चंद्र सती ने बताया कि इस क्षेत्र में अक्सर लोग आकर शराब पीते हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग कर माहौल खराब करते हैं। रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ ने कहा कि मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और उनका वाहन सीज करते हुए वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि वनकर्मियों के साथ मारपीट की घटनाएं किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पुलिस ने तुरंत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ये विडियो देखिये...