यहाँ दो वाहनों के बीच जबरदस्त टक्कर होने की वजह से चार लोगों की जान चली है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Car and erickshaw collide in Rudrapur four people died
रुद्रपुर: नैनीताल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा में सवार तीन महिलाओं और चालक की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
Car and e-rickshaw collide in Rudrapur four people died
बीती रात एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं और ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक गर्भवती ज्योति को लेबर पेन होने पर परिजन और आसपास की महिलाएं उसे ई-रिक्शा से अस्पताल लेकर गई थीं। जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें घर भेज दिया। रात करीब ढाई बजे वे वापस लौट रहे थे तब यह हादसा हुआ।
तेज रफ्तार कार ने पीछे से मारी ई-रिक्शा को टक्कर
जैसे ही ई-रिक्शा अटरिया मोड़ से आगे बढ़ा तभी एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार गर्भवती महिला समेत पांच महिलाएं और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दो महिलाओं और चालक को मृत घोषित कर दिया, जबकि गर्भवती महिला और अन्य दो महिलाओं को हल्द्वानी रेफर किया गया। हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में गर्भवती महिला की भी मौत हो गई, जबकि अन्य महिलाओं का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।