Uttarakhand: भारतीय सेना के जवान की तालाब में नहाते समय मृत्यु, छुट्टी आये थे लेकिन वापस नहीं गए

उत्तराखंड में मंगलवार सुबह खटीमा क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी जिसमें एक भारतीय सेना के जवान की मृत्यु हो गई।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Soldier Dies Due To Drowning in Pond: Soldier Dies Due To Drowning in Pond in Khatima
Image: Soldier Dies Due To Drowning in Pond in Khatima

उधमसिंह नगर: मंगलवार सुबह एक तालाब में डूबने से सेना के एक जवान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Soldier Dies Due To Drowning in Pond in Khatima

चंदन सिंह राणा (36) निवासी सबौरा, झनकट भारतीय सेना (आरवीसी मेरठ) में तैनात थे, मंगलवार सुबह गांव के तालाब में नहा रहे थे। तैरना न आने के कारण अचानक डूबने लगे और पास से गुजर रहे ग्रामीण भी उन्हें बचा नहीं सके। परिजनों ने 108 एंबुलेंस से उन्हें उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर से परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

एक साल पहले आए थे छुट्टी लेकिन तब से नहीं किया ज्वाइन

मृतक चंदन के परिजनों ने बताया कि वह सेना में तैनात थे और करीब एक साल पहले छुट्टी लेकर घर आए थे लेकिन फिर वापस नहीं गए। उनकी पत्नी संध्या पिछले एक साल से कुटरा स्थित अपने मायके में रह रही हैं। चंदन का नौ साल का एक बेटा भी है और वह चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई, राजेश सिंह राणा, भी सेना (आरवीसी मेरठ) में तैनात हैं, जबकि श्याम सिंह राणा और हयात सिंह राणा खेती का काम करते हैं।