Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में सभी जगह बारिश ने कहर बरपाया हुआ है. देहरादून-हरिद्वार से लेकर पहाड़ों तक लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही हैं. कल रात रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ रोड पर फटा में हुए एक हादसे में चार लोगों ने जान गवां दी.
गुप्तकाशी से 14 किलोमीटर आगे फाटा हेलीपैड के पास खाट गदेरे से लगते हुए एक कंस्ट्रक्शन साइट पर कुछ लोगों ने टेंट लगाये हुए थे. रात को हुई भारी बारिश से टेंट के पीछे का खेत खिसक गया, जिसने टेंट को पूरी तरह मिट्टी में दबा दिया. मलबे में चार लोगों के दबने की सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. बचाव कार्य शुरू किये गए. शुक्रवार की सुबह सुबह होने तक बचावकर्मियों ने मलबे से चारों लोगों का मृत शरीर बरामद किया.