Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हल्द्वानी: पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने किशोरी को चार दिन तक बंधक बनाकर रखा था।
15 अगस्त की सुबह हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र की किशोरी स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। न मिलने पर परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में पुलिस ने छानबीन करके 19 अगस्त को किशोरी को सुशीला तिवारी अस्पताल के पास एक घर से बरामद कर लिया।
कोतवाली प्रभारी उमेश मलिक के अनुसार किशोरी के पिता की तहरीर पर राजपुरा निवासी 21 वर्षीय दुलाल घोष के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर सुशीला तिवारी अस्पताल के पास अपने रिश्तेदार के घर ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी की मेडिकल जांच के बाद मामले की जांच महिला सब इंस्पेक्टर को सौंप दी गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।