Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से रिटायर्ड बैंक कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय रिटायर्ड बैंक कर्मी महेंद्र पाल सिंह रावत अपनी पत्नी के साथ रहते हैं, जबकि उनके बेटे एक जर्मनी और दूसरा दिल्ली में कार्यरत है। बुधवार रात महेंद्र पाल सिंह रावत अपने डॉगी के साथ ऊंचा पुल रामलीला मैदान के पास सड़क किनारे टहला रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह कुछ दूर जाकर जमीन पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
पड़ोसियों ने उन्हें पहले एक निजी अस्पताल में और फिर नैनीताल रोड स्थित दूसरे निजी अस्पताल में भेजा जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने कार और चालक को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है।