Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हल्द्वानी: पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी को बाल संरक्षण गृह में भेजा गया है।
काठगोदाम क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 17 वर्षीय किशोर ने 8 साल के मासूम बच्चे के साथ कुकर्म किया। घटना उस समय हुई जब आरोपी किशोर बच्चे को बहला-फुसलाकर घोड़े चराने के बहाने गौला नदी के पास ले गया। वहां उसने बच्चे के साथ अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया। पीड़ित जब घर पहुंचा तो उसकी मां ने उसकी हालत देखकर घटना का पता लगाया। बच्चे के प्राइवेट पार्ट से खून बहता देख मां ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होते ही पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को जेजे बोर्ड के सामने पेश किया गया जहां से उसे बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी किशोर के परिजनों को सख्त हिदायत दी है कि अगर उन्होंने पीड़ित परिवार को धमकाने की कोशिश की तो उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित परिवार ने धमकी मिलने की बात भी कही है जिसके बाद पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।